नए साल पर डबल अटैक: वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, घने कोहरे और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली: नए साल के पहले दिन दिल्ली की हवा बहुत खराब दर्ज हुई है और एक्यूाई 371 दर्ज किया गया। आनंद विहार और रोहिणी सहित कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में है। वहीं घने कोहरे और शीतलहर से ठिठुरन भी बढ़ गई है।
नए साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह आठ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 371 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 371 रिकॉर्ड किया गया, जो बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में आता है।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 14°C से 16°C और 9°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर (2°C से 4°C) और अधिकतम तापमान दिल्ली में काफी हद तक सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।
