Haridwar में 9 उपनिरीक्षकों के तबादले, SSP ने जारी किए स्थानांतरण आदेश

स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार : Haridwar जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए SSP हरिद्वार ने नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत अलग-अलग थानों और शाखाओं में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

जीडी भट्ट को भगवानपुर की जिम्मेदारी

जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर कोतवाली भगवानपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। वहीं नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली नगर भेजा गया है। लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से कोतवाली रानीपुर में तैनाती दी गई है।

इन उपनिरीक्षकों के भी हुए तबादले

रमेश सैनी को भगवानपुर से झबरेड़ा और सत्येंद्र भंडारी को झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। राजेश बिष्ट का तबादला कलियर से लक्सर और नितिन चौहान का लक्सर से कलियर किया गया है।

इसके अलावा मनोज गैरोला को बहादराबाद से कनखल और अशोक सिरसवाल को रुड़की से बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है। नए तैनाती स्थल पर सभी उपनिरीक्षकों को कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।