हाईटेंशन लाइन में फंसा हेली, महिला पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, टिहरी गढ़वाल : Badrinath Helicopter Emergency Landing धाम से श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की बुधवार को टिहरी जिले में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होने लगा और हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हालांकि महिला पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी छह यात्री सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा था। मूल रूप से इसे गुप्तकाशी होकर जाना था, लेकिन बीच में रूट बदलकर सीधे देहरादून जाने का संदेश मिला। नए रूट पर उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर का पिछला रोटर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया।

तार फंसते ही हेलीकॉप्टर हवा में हिचकोले खाने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए महिला पायलट अनुपमा चौधरी ने धैर्य और सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को नियंत्रित रखा और सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

हादसे में हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *