बसंत पंचमी पर सीएम धामी का संदेश: प्रकृति के प्रति जागरूक बनें

स्वदेशी टाइम्स, उत्तराखंड : देशभर में आज बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. देश के कई हिस्सों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना हो रही है. बसंतोत्सव प्रकृति के श्रृंगार और नई ऊर्जा का संचार वाला पर्व है. साथ ही ये दिन मां सरस्वती को भी समर्पित है. जो ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी हैं. बसंत पंचमी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बसंतोत्सव प्रकृति के श्रृंगार और नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व है. यह दिन माता सरस्वती को भी समर्पित है, जो ज्ञान, संगीत और कला की देवी हैं. यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और समाज में ज्ञान, संगीत और कला को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है.

मुख्यमंत्री ने ये कहा कि बसंत पंचमी का अवसर हमें प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन की भी प्रेरणा देता है. मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बसंतोत्सव का ये पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशियों का संचार करने वाला होगा.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *