वंदे भारत ट्रेन: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, काशी से चली वंदे भारत ट्रेन
स्वदेशी टाइम्स, वाराणसी: बनारस रेलवे स्टेशन पर पहली बार पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेलवे स्टेशन परिसर में आने पर स्वागत किया। प्लेटफार्म नंबर 8 पर मौजूद बड़ी संख्या मे लोगो ने हर हर महादेव,हर हर मोदी का जयघोष किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बनारस से चलने वाली आठवीं वंदेभारत
- ट्रेन नंबर 02582/02581 वाराणसी-खजुराहो-वाराणसी
- ट्रेन नंबर 22415/22416-वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी
- ट्रेन नंबर 22435/22436 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी
- ट्रेन नंबर 22500/22499 वाराणसी-देवघर-वाराणसी
- ट्रेन नंबर 22489/22490 वाराणसी-मेरठ-वाराणसी
- ट्रेन नंबर 22345/22346 गोमतीनगर-वाराणसी-पटना
- ट्रेन नंबर 20887/20888 वाराणसी-रांची-वाराणसी
- ट्रेन नंबर 20175/20176 वाराणसी-आगरा कैंट-वाराणसी
