UP: किसान आंदोलन से चर्चा में आईं पूनम की सगाई, सपा नेता दीपक गिरी से जुड़ा रिश्ता

स्वदेशी टाइम्स, मेरठ: किसान आंदोलन से सुर्खियों में आईं पूनम पंडित अब सपा नेता दीपक गिरी से सगाई कर मेरठ की बहू बनने जा रही हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरें पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

किसान आंदोलन के दौरान किसानों की आवाज बनकर राष्ट्रीय पहचान हासिल करने वाली पूनम पंडित अब नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के युवा नेता दीपक गिरी से सगाई कर ली है। दीपक गिरी मेरठ के रहने वाले हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं।

सोशल मीडिया पर साझा की सगाई की तस्वीरें
पूनम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इनमें वे पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं, जबकि दीपक गिरी भी हल्के क्रीम कलर के कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर खुशियों की झलक साफ नजर आ रही है।

सगाई समारोह में शामिल हुए करीबी दोस्त व रिश्तेदार
सगाई समारोह में दोनों के परिवारों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Farmers protest face Poonam Pandit gets engaged to SP leader Deepak Giri from Meerut

किसान आंदोलन से चर्चा में आईं थी पूनम
पूनम पंडित ने 2020-21 के किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ धरना देकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वे राजनीति में भी सक्रिय रहीं और कई सामाजिक अभियानों में हिस्सा लिया।

जीवन की नई पारी की शरुआत, बनेंगी मेरठ की बहू
अब उनकी यह नई शुरुआत मेरठ से जुड़ रही है। सगाई के साथ ही पूनम मेरठ की बहू बनने जा रही हैं, जिससे शहर में भी उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
Farmers protest face Poonam Pandit gets engaged to SP leader Deepak Giri from Meerut

इंस्टा पर पोस्ट की तस्वीरें, लिखा भावुक पोस्ट
पूनम ने जहां अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा-इस दिन का सभी को इंतजार था। सभी मेरे इंस्टाग्राम पर और फेसबुक पर पूछते थे कि आप कब शादी कर रहे हो। तो इंतजार खत्म और हम जल्दी शादी कर रहे हैं। हमारी कल एंगेजमेंट थी। काफी देर तक फ्री हुए। इसलिए फोटो आज आपके साथ साझा कर रही हूं। इनसे मिलिए ये हैं दीपक जी मेरे जीवनसाथी। हमेशा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। दुनिया ने इनको न जाने क्या क्या कहा फिर भी सभी की बात दरकिनार करते हुए हमेशा मुझे सपोर्ट किया। महादेव का शुक्रिया कि मुझे दीपक जी जैसे जीवनसाथी मिले।

वहीं दीपक गिरी को भी उनके सोशल मीडिया पर समर्थक और प्रशंसक बधाईयां दे रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *