दीपावली 2025 में छह दिन का उत्सव, धनतेरस से भैया दूज तक सभी तिथियां
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: दीपोत्सव का शुभारंभ 18 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 23 अक्तूबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से होगी और शुक्ल पक्ष की द्वितीय तक चलता रहेगा।
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व इस बार छह दिन तक मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों और पंडितों के अनुसार, दीपावली का शुभारंभ धनतेरस से होता है और यह भाई दूज तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से होती है और शुक्ल पक्ष की द्वितीय तक चलता है।
