UP: जिंदा दफन की गई 20 दिन की बच्ची, तिलक लगा चेहरा और रिसता खून देख सिहर उठे लोग
स्वदेशी टाइम्स, शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के जैतीपुर में करीब 20 दिन की नवजात बच्ची को कोई गांव गौहावर मार्ग के रास्ते में बहगुल नदी के पुल के किनारे एक फुट गहरे गड्ढे में दबा गया। निर्दयता की शिकार हुई इस बच्ची का जीवन कुदरत ने बचा तो लिया, मगर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
शाहजहांपुर के जैतीपुर में मासूम को करीब एक फुट का गड्ढा खोदकर दबाने का मामला सामने आया है। शुक्र यह रहा कि समय रहते उसे निकाल लिया गया। मासूम के हाथ से खून रिस रहा था तो कान और मुंह में मिट्टी भर गई थी। काफी कम वजन की इस बच्ची को बचाने का हर प्रयास किया जा रहा है।
