UP: सीएम आवास के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, बताई दर्दनाक दास्तान
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: राजधानी में सीएम आवास के पास महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ा। पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि उनके साथ 60 लाख का फ्राड हुआ है। पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। आजिज आकर ऐसा कदम उठाने को मजबूर हुई।
राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह गौतमपल्ली थाना क्षेत्र स्थित सीएम आवास के पास महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनके पास से एक थैले में मिट्टी का तेल भरी शीशी मिली है। उन्होंने शीशी निकाली और तेल अपने पर उड़ेल लिया। माचिस से आग लगा पाती इससे पहले वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
