UP: योगी आदित्यनाथ बोले – पीएम पर हमला देश का अपमान, जनता देगी जवाब
स्वदेशी टाइम्स, प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में कहा कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया है, जिसका पहला सत्र आज से ही शुरू हो रहा है। इसी तरह प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। योगी ने पीएम के खिलाफ राहुल की अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता मोदी के बारे में अभद्र टिप्पणी करना सूरज के ऊपर थूंकने के जैसा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा के शासनकाल में गुंडागर्मी और माफियाराज चरम पर था। सपा सरकार में हर जनपद में एक माफिया को पाला गया था। विकास के धन की बंदरबांट हो रही थी। लूट घसोट चरम पर था। गरीबों के लिए आने वाले पैसे पर डाका डाला जाता था। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना सूरज पर थूंकने जैसा है। यह पीएम का नहीं देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। जनता इसका जवाब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रतापगढ़ में साढ़े पांच अरब की परियोजनाओं का लोकापर्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
