भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र की और से भूस्खलन स्थलों समेत शहर के हर क्षेत्र का होगा सर्वे

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, नैनीताल: सरोवर नगरी में चौतरफा गहरा रहे भूस्खलन के कारणों की जांच और समाधान को विज्ञानी बहु प्रतिक्षित सर्वे जल्द आरंभ करेंगे। शासन स्तर से उत्तराखंड भूस्खलन शमन और प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) के विशेषज्ञों की टीम शहर व आसपास के क्षेत्रों में विधिन्न वैज्ञानिक पहलुओं पर अध्ययन किया जाएगा। सर्वे के बाद शहर के भूस्खलन समेत अन्य क्षेत्रों का पूरा रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा सकेगा। जिसके बाद विधिवत तरीके से भूस्खलन रोकथाम के प्रयासों को धरातल पर उतारा जा सकेगा। साथ ही, भविष्य में विभिन्न विभागों की और से प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर भी बेहतर योजना बनाई जा सकेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *