नौगांव ब्लॉक के मोटर मार्ग पर 80 मीटर गहरी खाई में गिरा बुलेरो वाहन, मौत
स्वदेशी टाइम्स, बडकोट: बडकोट क्षेत्र के नौगांव ब्लॉक के स्यालव-कुर्सिल मोटर मार्ग पर रविवार सुबह एक मैक्स बुलेरो वाहन करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तरकाशी जिले के बडकोट क्षेत्र के नौगांव ब्लॉक के स्यालव-कुर्सिल मोटर मार्ग पर रविवार सुबह एक मैक्स बुलेरो वाहन करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना सुबह करीब 3-4 बजे स्यालव से बड़कोट आते समय नगाणगांव से लगभग 1 किमी पहले हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
मृतक की पहचान संतोष (27) के रूप में हुई है, जो स्यालव गांव का निवासी था। एसओ दीपक कठैत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन स्यालव से बड़कोट की ओर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
