शांतिकुंज में शताब्दी उत्सव का भव्य आयोजन, अमित शाह देंगे दूसरे सत्र में संबोधन
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शांतिकुंज की ओर से बैरागीद्वीप में चल रहे शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और स्वामी परमात्मानंद मंच पर मौजूद रहेंगे।
शांतिकुंज की ओर से बैरागीद्वीप में चल रहे शताब्दी समारोह में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। प्रथम सत्र में योग गुरु स्वामी रामदेव और आध्यात्मिक प्रवक्ता बाबा बालक नाथ ज्योति कलश यात्रा की शुरुआत कराएंगे।