सीएम योगी ने राजधानी में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : राजधानी में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम योगी ने तिरंगा फहराया। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मना जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर सीएम योगी ने कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में तिरंगा फहराया। इसके बाद झंडे को सलामी दी। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।