बांकेबिहारी मंदिर में सीएम व भाजपा अध्यक्ष के पहुंचने से पहले हंगामा, गोस्वामी समाज की महिलाओं को धक्का देकर बाहर निकाला
स्वदेशी टाइम्स, मथुरा : मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहुंचने से पहले हंगामा खड़ा हो गया। मंदिर के सेवायतों और गोस्वामी समाज की महिलाओं की सुरक्षाकर्मियों से जमकर तकरार हुई।
मथुरा के बांकेबिहारी में रविवार को भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले जमकर हंगामा हुआ। सेवायतों और गोस्वामी समाज की महिलाओं की सुरक्षाकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें गोस्वामी समाज की महिलाएं धक्का देकर बाहर निकालने की बात कह रहीं हैं।