Haryana: शराब के नशे में चूर युवक ने कुल्हाड़ी से की हत्या, इलाके में सनसनी
स्वदेशी टाइम्स, रोहतक: आपसी विवाद में रोहतक के सांपला में 40 साल के शख्स की गली में शराब पीकर घूम रहे एक शख्स ने हत्या कर दी। इस घटना से हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
रोहतक जिले में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात हुई है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे सांपला खंड के गांव गिझी में एक युवक ने अपने ही दोस्त को कुल्हाड़ी से काट दिया। सांपला पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी है।
आरोपी ने प्रदीप पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बचने के लिए शख्स भागने लगा तो आरोपी ने दूसरा वार भी कर दिया। इससे वह गली में ही गिर गया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। वहीं, रविवार को जनता कॉलोनी में रेलवे रोड पर 21 वर्षीय जयदेव की डंडों से पीट-पीट कर हत्या की गई थी।
