UP: 2027 के बाद आएगा आज़म खां का समय; महापंचायत में बोले राकेश टिकैत

स्वदेशी टाइम्स, मुरादाबाद: मुरादाबाद के आंबेडकर पार्क में हुई किसान महापंचायत में भाकियू नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन लूटने की तैयारी है, गन्ना और फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा और एमएसपी कानून अब भी अधूरा है। टिकैत ने आजम खां की रिहाई पर भी कहा कि उनका समय 2027 के बाद आएगा।

मुरादाबाद में बुधवार को आंबेडकर पार्क में किसान संगठनों की महापंचायत आयोजित हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत शामिल हुए। जिले भर से बड़ी संख्या में किसान पंचायत में पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे।

महापंचायत में राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन लूटने की तैयारी चल रही है। गन्ने का उचित भाव नहीं मिल रहा, एमएसपी कानून की मांग अब भी अधूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के दाम तय करने की बजाय उन्हें मुकदमों में फंसाने का काम किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *