नक्सली मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी, इनामी महिला माओवादी मारी गई
स्वदेशी टाइम्स, सुकमा: सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी और पेरमापारा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य और पाँच लाख की इनामी महिला माओवादी बूस्की नुप्पों मारी गई।
सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी और पेरमापारा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य और पाँच लाख की इनामी महिला माओवादी बूस्की नुप्पों मारी गई। मारी गई नक्सली पर सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में कुल नौ गंभीर मामले दर्ज थे। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 315 बोर की रायफल, पाँच कारतूस, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, वायरलेस सेट और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि डीआरजी टीम को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
