Haryana: हरियाणा सरकार की बड़ी घोषणा; बाढ़ प्रभावित राज्यों को आर्थिक राहत

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, चंडीगढ़: बाढ़ से जूझ रहे पंजाब व जम्मू-कश्मीर के मदद के लिए हरियाणा ने पहल की है। हरियाणा सरकार की तरफ से दोनों राज्यों को 5-5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे जन-धन, फसलों, पशुधन और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। यही हाल जम्मू-कश्मीर का भी है। दोनों ही राज्य इस समय भारी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। इन मुश्किल हालातों में पड़ोसी राज्य हरियाणा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। हरियाणा ने पंजाब व जम्मू-कश्मीर के लिए 5-5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की पेशकश की है।

केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हालात बेहद दुखद हैं। इस संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। यह मदद राहत और बचाव कार्यों में सहायक होगी और प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में मदद करेगी।
हरियाणा सरकार का यह प्रयास है कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाए। हम सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि हरियाणा उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस कठिन समय में हम सब मिलकर इस आपदा का सामना करेंगे। हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर एकजुट होकर हम इस संकट को पार करेंगे। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *