पतंजलि योगपीठ के पास कार में आग, चालक और महिला बाल-बाल बचे
स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार: कार सवार महिला हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी। तभी पतंजलि योगपीठ के पास कार में अचानक आग लग गई।
हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। कार चालक और कार में सवार महिला ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
