बाल सुधार गृह में नहाने को लेकर हुए विवाद में किशोर की हत्या |

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला स्थित बाल सुधार गृह में नहाने को लेकर हुए झगड़े में एक किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक को हौज खास पुलिस थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में हिरासत में लिया गया था। इस घटना को अंजाम देने वालों में शामिल एक आरोपी पर भी हत्या की कोशिश का ही आरोप है। पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल दूसरे बंदी पर मुंडका पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) और 34 (संयुक्त दायित्व) के तहत मामला दर्ज किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *