जेवर के विवाद में परिवार में मारपीट, युवक की मौत

मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आराेप, तहरीर दी

स्वदेशी टाइम्स, डिलारी: जेवर खो जाने के विवाद में परिवार में मारपीट में युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ससुराल वालों पर हत्या का आराेप लगा तहरीर दी। वहीं पुलिस ने जहर खाने से मौत की बात कही है। जांच की जा रही है।