गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से नाबालिग लड़की समेत 3 लोगों की मौत

स्वदेशी टाइम्स, कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा के मौके पर गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक नाबालिग लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (बिल्हौर) अमरनाथ यादव ने बताया कि सेन पश्चिम पारा के रहने वाले बलराम के परिवार के कुछ लोग एक विवाह में शामिल होने के लिए कल्लूपुरवा गांव के बाहर इकट्ठा हुआ था।