टूंडला में क्रिकेट मैच के दौरान सीने में लगी गेंद, किशोर की मौत

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान चमड़े की गेंद लगने से 12 साल का एक किशोर बेहोश हो गया और बाद में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृत बच्चे की पहचान फिरोजाबाद निवासी अंश के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताय कि हादसे के दौरान वह बल्लेबाजी कर रहा था। नगर पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी रंछोर मोहल्ले का रहने वाला अंश सोमवार की शाम फ्यूचर क्रिकेट अकादमी की ओर से टूंडला में फाइनल मैच खेलने गया था।

प्रसाद ने बताया कि मैच खेलते समय विरोधी गेंदबाज की गेंद अंश के सीने में लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। अधिकारी ने बताया कि उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *