पहलगाम: पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकालने का अभियान, वाघा-अटारी बॉर्डर पर गाड़ियों की लगी कतारें

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, भारत-पाकिस्तान सीमा: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी बीच एक बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान से सामने आ रही है। भारत के संभावित हमले से घबराए पाकिस्तान ने बॉर्डर के पास अपनी फोर्स बढ़ा दी है। पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर नए कैमरे लगाए हैं ताकि बीएसएफ कि एक्टिविटी पर निगरानी कर सकें। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सर्वेलेंस एक्टिविटी बढ़ा दी है।

लड़ाकू विमानों को भी सक्रिय कर दिया है

मिली जानकारी के मुताबिक सीमा पर पाकिस्तानी सेना की हलचल तेज हो गई है। राजस्थान से सटे पाकिस्तान बॉर्डर के पास टैंक तोप देखे जा रहे हैं। पाकिस्तान ने नौसेना थल सेना और वायुसेन को अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तान ने अपने लड़ाकू विमानों को भी सक्रिय कर दिया है।

पाकिस्तान अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं

पाकिस्तान हमले के डर से सहम गया है। पाकिस्तान अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सिंध में बड़ी सख्या में फोर्स को छिपा कर रखा गया है। सबसे अधिक नए निर्माण सिंध में किए गए हैं। उधर बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर भी हलचल तेज हो गई है। भारत के हमले के डर से जैश ए मोहम्मद के हेडक्वार्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वाघा-अटारी बॉर्डर पर इस समय गाड़ियों की कतारें लगी हैं

पाकिस्तानी नागरिकों को देश से निकालने का अभियान भी तेज हो गया है। वाघा-अटारी बॉर्डर पर इस समय गाड़ियों की कतारें लगी हैं। अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत और पाकिस्तान इमीग्रेशन से क्लियरेंस मिलने के बाद आज 191 पाकिस्तानी भारत से वापस पाकिस्तान लौटे हैं। वहीं 287 भारतीय पाकिस्तान से भारत की सीमा में वापस आए हैं। भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया गया है कि वे अपने देश वापस लौट जाएं। मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक वापस लौटना होगा।

पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं

बता दें कि पाकिस्तान से आए हिंदुओं को छोड़कर सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को फोन कर तय समय के अंदर पाकिस्तानियों को वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद राज्य सरकारों ने कार्रवाई तेज कर दिया है। सभी पाकिस्तानियों को कल तक भारत छोड़ना का आदेश दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *