अनीता हत्याकांड: ठेकेदार ने अनीता की हत्या कर लाश को नदी में फेंका और लिए लूट जेवर, केस दर्ज |

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, उधम सिंह नगर: बरौर नदी में मिली अनीता की हत्या ठेकेदार विष्णु रस्तोगी ने जेवर लूटने के लिए की थी। अनीता के पति श्याम सुंदर ने ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली में लूट और हत्या का केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस जल्द हत्यारोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

लालपुर की बरौर नदी में मिली अनीता की हत्या ठेकेदार विष्णु रस्तोगी ने जेवर लूटने के लिए की थी। अनीता के पति श्याम सुंदर ने ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली में लूट और हत्या का केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस जल्द हत्यारोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

श्याम सुंदर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पेंटिंग का काम करता है। उसकी पत्नी अनीता महाराजपुर लालपुर में ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के साथ मजदूरी करती थी। 15 अप्रैल को अनीता काम करने के लिए विष्णु रस्तोगी के पास गई थी। दिन में डेढ़ बजे श्याम की अपनी पत्नी से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल पर बात हुई। इसके बाद वह वापस नहीं आई।उसने विष्णु को कॉल कर बार-बार अनीता के संबंध में जानकारी लेनी चाही। पहले टालमटोल करने के बाद विष्णु ने कहा कि उसने अनीता को दूसरी साइट पर काम के लिए भेजा है। काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला।

श्याम ने बताया रविवार को उसे महाराजपुर लालपुर में नदी से महिला का शव मिलने की जानकारी हुई। मोर्चरी में जाकर देखा तो वह अनीता ही थी। उसका सिर फटा था। सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, पायजेब, अंगूठी और बिछुए गायब थे। श्याम ने आरोप लगाया कि विष्णु ने अनीता की हत्या कर लाश को नदी में फेंका और जेवर लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

लालपुर में हुए अनीता हत्याकांड में पुलिस की जांच चल रही है। मृतका के पति की तहरीर पर लूट व हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम हत्यारे के नजदीक पहुंच चुकि हैं। जल्द ही वो पुलिस की गिरफ्त में होगा और शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *