नीट यूजी आंसर जल्द exams.nta.ac.in पर होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 (NEET UG) का आयोजन देश एवं विदेश में निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर 5 मई को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से उम्मीदवारों के लिए आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी जाएगी जिससे स्टूडेंट्स अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे।
नीट यूजी 2024 आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल exams.nta.ac.in/NEET पर उपलब्ध करवाई जाएगी जहां से आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड करना होगा।
इस तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी
- नीट यूजी 2024 आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पायेंगे।
.jpg)
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का होगा मौका
अगर कोई अभ्यर्थी उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होगा तो उनके पास उस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका रहेगा। ऐसे अभ्यर्थी एनटीए की ओर से निर्धारित तिथियों में लॉग इन के माध्यम से तय शुल्क जमा करके आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। प्रत्येक उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अलग-अलग शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी।
24 लाख स्टूडेंट्स ने लिया था एग्जाम में भाग
इस वर्ष नीट यूजी 2024 एग्जाम में 24 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। एग्जाम का आयोजन 5 मई को दोपहर 2 बजे से सायं 5:20 तक करवाया गया था। इस एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स का रिजल्ट 16 जून को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकारण के बाद फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर जारी किया जाएगा।
