हरकी पैड़ी के पास हादसा, गैस सिलिंडर लीक होने से होटल में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार : हरिद्वार में बुधवार शाम हरकी पैड़ी के सामने एक होटल में आग लग गई। आग देख वहां माैजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस दाैरान सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दाैरान कोई जनहानि नहीं हुई।

सिलिंडर से गैस लीक होने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है होटल में खाना बनाने के दाैरान वहां एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। जिसकी वजह से वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दाैरान वहां माैजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *