कौन हैं सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, जिन पर तीसरे चरण के चुनाव से पहले अखिलेश ने जताया भरोसा

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, प्रयागराज : लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। नरेश उत्तम की जगह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्यामलाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके घर पर लग गया है।

श्यामलाल मूलरूप से प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आला नगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। जनसेवा इंटर कालेज मोहिउद्दीनपुर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए श्यामलाल वर्ष 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी में इस पद पर कर चुके हैं काम

वह पार्टी में प्रदेश सचिव व महासचिव पद पर काम कर चुके हैं। अभी तक प्रदेश उपाध्यक्ष थे। माना जा रहा है कि पाल विरादरी के वोटरों को रिझाने के लिए पार्टी ने यह कदम उठाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *