थम नहीं रही जंगलों में लगी आग, लपटों में झुलस रहे आमजन; अब एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, ऋषिकेश : गढ़वाल मंडल के अंतर्गत जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यह आग आबादी से लगे खेतों को भी प्रभावित कर रही है। जंगलों की आग अब लोगों की जान लेने में उतारू हो गई है। गढ़वाल मंडल में पहली बार जंगल की आग से महिला की मौत का मामला सामने आया है।पौड़ी गढ़वाल के एक गांव में खेतों तक पहुंची आग को बुझाने के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिसने रविवार की दोपहर एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया।

पौड़ी गढ़वाल के एक गांव में खेतों तक पहुंची आग को बुझाने के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिसने रविवार की दोपहर एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत थापली गांव के जंगलों में बीते दिनों आग लग गई। धीरे धीरे यह आग की लपटे बुजुर्ग कृपाल सिंह के खेतों में आ पहुंची। जिसके बाद उनकी बुजुर्ग पत्नी सावित्री देवी आग को बुझाने का प्रयास करती रही। लेकिन आग तेजी से फैलती गई और बुजुर्ग महिला इसकी चपेट में आ गई। आग की चपेट में आने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *