Uttarakhand में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, केंद्रीय नेताओं के दौरे बढ़े

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : Uttarakhand में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी राज्य में बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए लगातार केंद्रीय नेताओं के दौरे करा रही है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लगातार उत्तराखंड पहुंचने को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने राज्य का दौरा किया। नवंबर में राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे थे। वहीं फरवरी में जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी।

इसके बाद मार्च में गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी राज्य से जुड़ी सड़क परियोजनाओं और योजनाओं की जानकारी साझा की।

अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनके दौरे के दौरान कोर कमेटी बैठक, कैबिनेट मंत्रियों के साथ चर्चा और संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर “बूथ जीतों, चुनाव जीतों” रणनीति को मजबूत करने में जुटी है।

हाल के महीनों में भाजपा ने प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया है। इसके साथ ही करीब 80 नए दायित्वधारियों की नियुक्ति कर संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास किया गया है। पार्टी इसे आगामी चुनावों से पहले संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम मान रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *