Rudraprayag में बड़ा सड़क हादसा, मैक्स वाहन पलटने से 9 लोग घायल

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के झिरमोली के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नारकोटा और रुद्रप्रयाग के बीच एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे।

हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

एआरटीओ धर्मेंद्र बिष्ट के अनुसार, वाहन श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन असंतुलित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे के नीचे सड़क पर पलट गया।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और परिवहन विभाग

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *