Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस समय हड़कंप मच गया जब डायल 112 पर एक युवक ने फोन कर शहर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी दे डाली। आरोपी ने हरकी पैड़ी समेत कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया।

मामला 17 मई की रात का बताया जा रहा है। सिटी कंट्रोल रूम को मिली धमकी भरी कॉल में आरोपी ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। महिला पुलिस कर्मियों से भी बदसलूकी की गई।

धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हरकी पैड़ी और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी। नगर कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मोबाइल नंबर ट्रेस करने के बाद पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पौड़ी गढ़वाल निवासी 30 वर्षीय सोहन सिंह रावत के रूप में हुई। उसे रोडीबेलवाला क्षेत्र से पकड़ा गया और उसके कब्जे से इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में डायल 112 पर फर्जी कॉल कर धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और उसका अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *