CM Pushkar Singh Dhami का बड़ा संदेश, ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने की अपील

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : Pushkar Singh Dhami ने देशहित में ऊर्जा संसाधनों की बचत और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से किया गया आह्वान केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अगर हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए छोटे-छोटे संकल्प ले, तो इसका सीधा लाभ देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा। उन्होंने अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाने और बिजली की बचत करने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि लोग एक वर्ष तक सोने के आभूषणों की खरीद से बचें, खेती में रासायनिक उर्वरकों की जगह प्राकृतिक खाद का उपयोग करें और खाद्य तेल का सीमित इस्तेमाल करें। इन छोटे प्रयासों से देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के नागरिक हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों में आगे रहे हैं। ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना तभी साकार होगा, जब हर व्यक्ति अपने स्तर पर योगदान देगा।

CM धामी ने विश्वास जताया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को जन आंदोलन का रूप देगी और देश को आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *