सरकारी जमीन से इमामबाड़ा और ईदगाह ढहाए गए, बुलडोजर कार्रवाई

स्वदेशी टाइम्स, संभल : गांव बिछौली में स्थित खाद के गड्ढे की जमीन को लेकर तहसीलदार न्यायालय ने जनवरी माह में बेदखली का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुपालन के लिए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी और लेखपालों की एक विशेष टीम गठित की गई थी।

संभल के के गांव बिछौली में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने इमामबाड़ा और ईदगाह को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। तनाव को देखते हुए आरआरएफ के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

गांव बिछौली में स्थित खाद के गड्ढे की जमीन को लेकर तहसीलदार न्यायालय ने जनवरी माह में बेदखली का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुपालन के लिए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी और लेखपालों की एक विशेष टीम गठित की गई थी।

सुबह करीब नाै बजे प्रशासनिक टीम चार बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची। एसडीएम निधि पटेल की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजरों ने लगातार इमामबाड़ा और ईदगाह के ढांचे को गिराना शुरू किया।

इससे मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार्रवाई के दौरान जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *