ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत: अचानक तबीयत बिगड़ी, CPR देकर भी नहीं बची जान

स्वदेशी टाइम्स, उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने सीपीआर दी, लेकिन इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना से पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर है।

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक हरीलाल मालवीय (56) का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और श्वसन तंत्र फेल हो गया। स्थिति गंभीर होते देख थाना स्टाफ ने तत्काल उन्हें CPR देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर है। वहीं परिजन भी सदमे में है, मृतक जवान के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *