एकतरफा प्यार में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मौके पर पहुंची पुलिस, लोगों की लगी भीड़
स्वदेशी टाइम्स, शाहजहांपुर : शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार को ऐसा कदम उठाया, जिससे खलबली मच गई। वह एक युवती से शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा।
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में युवती से शादी करने की जिद कर रहा कपसेड़ा गांव निवासी रामू कश्यप सोमवार को कछियानी खेड़ा स्थित डिग्री कॉलेज के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देख लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रामू ने युवती से शादी कराए जाने का आश्वासन मिलने पर ही नीचे उतरने की बात कही। पुलिस उसे समझाने का प्रयास कर रही था। दोपहर दो बजे तक वह नीचे नहीं उतरा था।
