इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लैब में मिला शव; छह दिन से नहीं गए थे घर
स्वदेशी टाइम्स, हापुड़ : मेरठ रोड स्थित श्री शांति स्वरूप इंटर कॉलेज में 55 वर्षीय प्रवक्ता रविंद्र कुमार का शव स्कूल की लैब में मिला। सुबह जब स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा, जहां प्रवक्ता अंदर पड़े मिले।
यूपी के हापुड़ में एक कॉलेज प्रवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि प्रवक्ता पिछले कई दिनों से गहरे मानसिक तनाव में थे और बीते छह दिन से घर भी नहीं गए थे। वे स्कूल की लैब में ही रहकर वहीं सो रहे थे। आखिरकार उन्होंने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
