UP: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण, कई मंत्री-भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में 57 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। झूलेलाल पार्क में हुए समारोह में कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।
लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकार्पण किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे जनता को समर्पित किया। झूलेलाल पार्क में लोकार्पण समारोह हुआ। यूपी सरकार के कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी इसमें शामिल हैं। यह ग्रीन कॉरिडोर कुल 57 किलोमीटर लंबा है।
