सर्विस पिस्टल के साथ युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल: विभागीय जांच शुरू

स्वदेशी टाइम्स, इंदौर :  मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर पुलिस विभाग की लापरवाही की चर्चा छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर एक युवती के हाथ में सर्विस पिस्टल लिए हुए फोटो वायरल हो गया है, जिसे परदेशीपुरा थाने के सब-इंस्पेक्टर दीपक जामोद की आधिकारिक सर्विस वेपन बताया जा रहा है। फोटो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया और मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर हुआ, जिसमें युवती पोज देते हुए पिस्टल दिखा रही है। कई यूजर्स ने दावा किया कि यह पिस्टल परदेशीपुरा थाने में तैनात एसआई दीपक जामोद की सर्विस गन है। फोटो सामने आने के कुछ ही देर बाद युवती ने अपनी प्रोफाइल से इसे डिलीट करवा दिया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट्स वायरल हो चुके थे .

पुलिस विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी है कि सर्विस वेपन, जो केवल ड्यूटी के दौरान इस्तेमाल के लिए होता है, निजी हाथों में कैसे पहुंचा? फ़िलहाल एसआई दीपक जामोद से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है और विभागीय जांच चल रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *