19 जिलों की अदालत में बम विस्फोट की धमकी, खाली कराया गया परिसर
स्वदेशी टाइम्स, अयोध्या: अयोध्या सहित प्रदेश की 19 जिलों की कचहरी में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। इससे हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अयोध्या समेत 19 जिलों की कचहरी में बम विस्फोट करने की धमकी भरे मेल से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया है। इस घटना के मद्देनजर पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कचहरी को वकीलों व वादकारियों से खाली कराया जा रहा है।