हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, मां-बेटे की मौत
स्वदेशी टाइम्स, सुल्तानपुर: सुल्तानुर के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।
वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लंभुआ के मदनपुर पनियार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में घायल मां-बेटे की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार कार के ट्रक में पीछे से भिड़ने के चलते हादसा हुआ है।