भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार आईटीबीपी जवान को मारी टक्कर, मौ/त

स्वदेशी टाइम्स, ऊधम सिंह नगर : जनपद ऊधम सिंह नगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक खनन डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में आईटीबीपी जवान की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि जवान लेह-लद्दाख में तैनात था। इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना सितारगंज के बघोरा के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार खनन डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षीय त्रिलोक कुमार (आईटीबीपी जवान) की मौत हुई है। जबकि पिता ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हुए है। आनन-फानन में गंभीर घायल को उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि दोनों पिता-पुत्र बाइक से चंदौली खटीमा से वापिस घर सितारगंज कैलाशपुरी लौट रहे थे। तभी यह भयानक हादसा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक मृतक आईटीबीपी जवान त्रिलोक कुमार वर्तमान में लेह लद्दाख में तैनात था। इन दिनों ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। जवान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटे एक बेटी को रोते बिलखते छोड़ गया है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *