मकर संक्रांति पर रामनगरी में आस्था का सैलाब, रामलला को लगा खिचड़ी का भोग

स्वदेशी टाइम्स, अयोध्या : मकर संक्रांति के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव कम नहीं हुआ।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। राम मंदिर में भगवान रामलला को विधि-विधान से खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए विशेष पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई।

भोर से ही सरयू घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। आस्था की डुबकी लगाने के बाद भक्त रामलला कदर्शनके लिए मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव कम नहीं हुआ।
मंदिर परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति पर तिल, गुड़ और अन्न का दान कर पुण्य अर्जित किया। प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मठ-मंदिरों में मकर संक्रांति के अवसर पर विराजमान भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी के भोग के साथ रामनगरी में श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *