“योगी के मार्गदर्शन में विकास और कानून व्यवस्था की मिसाल बना यूपी”, राजनाथ सिंह बोले – पहले दंगे
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी के नेतृत्व में यूपी अब निवेश के पसंदीदा गंतव्यों में शामिल हो चुका है। पहले यह प्रदेश दंगों के लिए जाना जाता था।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प देश के दूसरे राज्यों के लिए एक मिसाल है। पहले जो प्रदेश दंगों और खराब कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता था वो अब निवेश के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रहा है बल्कि देश को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
देश को मजबूत बनाने मे अपनी भूमिका निभा रहा यूपी
रक्षामंत्री ने कहा कि अब यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण किया जा रहा है। अब भारत एक कमजोर देश नहीं बल्कि अपने हथियार खुद बनाता है और इस कार्य में यूपी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभा रहा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं। प्रदेश में जिस तरह से कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सुधार हुआ है वो अपने आप में एक मिसाल है।
