शर्मनाक ! कमरे में घुसकर देवर ने विवाहिता के साथ की दरिंदगी, मामला दर्ज

स्वदेशी टाइम्स, रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि उसके देवर ने रात में कमरे में घुसकर दरिंदगी की है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में से सामने आया है। जहां निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि उसकी शादी क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई है। काम के सिलसिले में पति घर से बाहर अन्य राज्य में रहता है। पत्नी भी उसके साथ ही रहती थी। लेकिन, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर वह अपने ससुराल में रहने आई थी।

आरोप है कि उसके देवर ने रात में कमरे में घुसकर उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन आरोपी को तरस नहीं आया। ससुराल वालों को शिकायत की। उन्होंने ने भी मामले को दबाने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई।

आरोप है कि पुलिस ने भी तहरीर मिलने के बाद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर देवर वसीम पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *