पीएसी स्थापना दिवस: CM योगी बोले- बीते साढ़े 8 वर्षों में UP की बदली हुई छबि देश के सामने रखी |
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पीएसी के स्थापना दिवस के अवसर पर पीएसी जवानों को संबोधित किया और बीते साढ़े आठ साल में पीएसी को और बेहतर बनाने के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद हमने पूरे देश के सामने उत्तर प्रदेश की बदली हुई तस्वीर सामने रखी। अब प्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है और निवेशक यहां पर आने के लिए उत्साहित हैं। यह बेहतर कानून व्यवस्था के कारण ही संभव हो सका है। सीएम योगी बुधवार को महानगर स्थित पीएवी की 35वीं बटालियन में पीएसी स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे।
