चारधाम यात्रा में 12 दिन और मिलेंगे: 25 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब 25 नवंबर को शीतकालीन के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे।
चारधाम यात्रा अब 12 दिन और चलेगी। 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से शीतकालीन के लिए बंद हो जाएगी। इस साल यात्रा में अब तक 50.62 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम की यात्रा सुचारू से चल रही है।
