शर्मनाक वारदात ! विधवा महिला के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने बताया कि सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। बताया कि पति की मौत के बाद वह खुद मेहनत कर अपना गुजारा करती आ रही है। इसी बीच मोनू निवासी फूलगढ़, थाना पथरी से उनकी मुलाकात हुई। शुरुआत में युवक ने कई तरह से उसकी मदद की। एक अच्छा दोस्त बना रहा। इसी बीच एक दिन शादी का प्रस्ताव रखकर भरोसा जीत लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर मोनू ने उससे शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद विधवा महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया। तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिससे महिला मानसिक तनाव में रहने लगी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम जुट गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *