Uttarakhand: 9 नवंबर को रजत‑जयंती में शामिल होंगी कर्नल सोफिया कुरैशी और आनंदीबेन पटेल
स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार: कर्नल सोफिया कुरैशी पहली बार देहरादून आ रही है। वह जनजातीय गुरुकुल दून संस्कृति विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और ऑपरेशल सिंदूर की कांफ्रेंस को लीड करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी नौ नवंबर को दून आएंगी। वह उत्तराखंड की रजत जयंती पर झाझरा स्थित जनजातीय गुरुकुल दून संस्कृति विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
